Nature Nature

बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में महापुरुष समारोह समिति ने प्रदान किए 3 एयरकंडीशनर

Nature

समाचार गढ़, 14 जून, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नेत्र चिकित्सालय बीकानेर प्रशासन के आग्रह पर 3 एयर कंडीशनर मय स्टेबलाइजर नेत्र चिकित्सालय बीकानेर में मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए। संस्था सदस्य ललित बाहेती ने बताया कि भूराराम गणेशमल प्रजापत श्रीडूंगरगढ़,  गुलाबचंद रमेशचन्द प्रजापत श्रीडूंगरगढ़, रामचंद्र राधेश्याम प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ प्रत्येक ने एक एक एयर कंडीशनर मय स्टेबलाइजर में अपना आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने कहा कि संस्था समय समय पर पीबीएम हॉस्पिटल की सुविधाओं में सुधार हेतु सतत प्रयत्नशील है। जिसके लिए पीबीएम प्रशासन संस्था का बहुत बहुत आभारी है। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं मिले। संस्था चिकित्सा के क्षेत्र में दानदाताओं, भामाशाहों के सहयोग से इसके लिए द्रुत गति से कार्य कर रही है। नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ जयश्री मुरली मनोहर, पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक पी के सैनी, डॉ नोरंग महावर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ कोचर एवं डॉ डागा ने संस्था द्वारा समय समय पर सहयोग एवं दानदाताओं का आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की। कार्यक्रम में संस्था के डॉ मदन सैनी, बजरंगलाल सेवग, तिलोकचंद गहलोत, विजयराज सेवग, ललित बाहेती, जगदीश भामू, रवि शर्मा, सुरेश भादानी, अशोक पारीक सहित शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights