Nature Nature

पंचायत चुनाव-2026 में बड़ा बदलाव: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम की जगह फिर बैलेट पेपर से होगा मतदान

Nature

समाचार गढ़। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में आगामी पंचायत राज चुनाव-2026 की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है, जहां इस बार मतदाता ईवीएम का बटन नहीं दबाएंगे बल्कि पारंपरिक मतपत्र (बैलेट पेपर) पर मुहर लगाकर अपने पंच और सरपंच का चयन करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए पंच व सरपंच पद के लिए मतपत्र से मतदान कराने का निर्णय किया है, जिसकी विस्तृत गाइडलाइन मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने जारी कर दी है। आयोग के अनुसार पंच पद के लिए गुलाबी और सरपंच पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा, प्रत्येक कॉलम की चौड़ाई 4 इंच तय की गई है, मतपत्र के ऊपर-नीचे काली बॉर्डर लाइन, दो प्रत्याशियों के बीच 1.25 सेमी की शेडेड पट्टी और एक से अधिक कॉलम होने पर 1 सेमी चौड़ी खड़ी शेडेड लाइन अनिवार्य होगी। प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार 9 तक एक कॉलम, 10 से 18 तक दो कॉलम और उससे अधिक होने पर तीन या अधिक कॉलम होंगे, जबकि अंतिम प्रत्याशी के बाद नोटा विकल्प भी रहेगा। प्रतीक चिह्न का अधिकतम आकार 3.5 सेमी × 2 सेमी निर्धारित किया गया है। मतपत्र के ऊपरी हिस्से में पंचायत का नाम, वार्ड संख्या, निर्वाचन विवरण और चुनाव वर्ष अंकित होगा, सभी विवरण देवनागरी लिपि में होंगे। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को छपाई से पहले नमूनों की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले पंचायत चुनाव ईवीएम से कराए गए थे, लेकिन इस बार पारदर्शिता और मतगणना की सरलता को ध्यान में रखते हुए फिर से मतपत्र प्रणाली अपनाई जा रही है।

Related Posts

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights