Nature Nature

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: AI-171 ड्रीमलाइनर क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार

Nature

समाचार गढ़ 12 जून 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट नंबर AI-171), जो लंदन के लिए रवाना हो रहा था, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद एयरपोर्ट की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। रूपाणी 12 नंबर सीट पर सवार थे और अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास धमाके के साथ क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद इलाके में धुएं का बड़ा गुबार फैल गया और अफरातफरी मच गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि सुरक्षा के मद्देनज़र फिलहाल एयरपोर्ट के सारे ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं।

इस दुर्घटना ने 2020 में कोझिकोड में हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब वंदे भारत मिशन के तहत लौट रहे विमान के रनवे से फिसलने से 21 लोगों की जान चली गई थी।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों और जांच एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights