Nature Nature

मकर संक्रांति मंगलवार को! जानते हैं देश और दुनिया पर क्या रहेगा इसका असर?

Nature

समाचार गढ़, 13 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हाई स्कूल रोड़ पर स्थित श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय के प्रसिद्ध ज्योतिषी राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति का पावन पर्व दिनांक 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को भारतीय स्टेण्डर्ड समयानुसार प्रातः 8:56 बजे सूर्य नारायण धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मकर संक्रांति का पावन पर्व आरंभ हो जाएगा।

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष संक्रान्ति का निवास स्थान कुंभकार के घर रहेगा। संक्रांति का वाहन व्याघ्र, उपवाहन- अश्व रहेगा। संक्रांति का दक्षिण दिशा में गमन एवं वायव्य कोण में दृष्टि रहेगी। इस वर्ष संक्रांति पीला वस्त्र धारण किए हुए गदा से युद्ध, पय का भक्षण, कुमकुम का लेपन कि हुई, जाति पुष्प,कंकण भूषण,पर्ण कंचुकी ,कुमारावस्था में रहेगी।

आईए जानते हैं इस वर्ष मकर संक्रांति का देश और दुनिया पर क्या प्रभाव रहेगा ?
क्षेत्र के श्री ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के भूतपूर्व सहायक आचार्य रहे राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय ने मकर संक्रांति का फल बताते हुए बताया कि इस वर्ष तस्कर, ठग, चोर, धूर्त, लोभी, प्रलोभी आदि व्यक्तियों के लिए मकर संक्रांति शुभफल दायक रहने का संकेत प्रदान कर रही है किंतु शिक्षक, लेखक, व्याख्याता, सेनापति, सुरक्षा अधिकारी, गुप्तचर आदि व्यक्तियों के लिए विशेष कष्टप्रद रहने का संकेत भी प्रदान कर रही है।

आईए जानते हैं इस वर्ष मकर संक्रांति का व्यापार क्षेत्र पर क्या प्रभाव रहेगा ?
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने मकर संक्रांति का व्यापार क्षेत्र में होने वाले प्रभाव का वर्णन करते हुए बताया कि इस बार धान्य, गल्ला आदि का भाव सामान्य ही रहने के आसार हैं। सोना, चांदी, चना, तुवर, हल्दी,सरसों, दाना मेथी, केसर, चंदन, रोली ,चाय, तंबाकू, सौंठ,गरम मसाला,सुगंधी पदार्थ आदि के भावों में तेजी रहने के भी प्रबल आसार प्रतीत हो रहे हैं।

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय
(ज्योतिष विद्)
9414429246

राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय
शास्त्री, आचार्य,बी.ए.(संस्कृत), सर्टिफिकेट इन फलित ज्योतिष, डिप्लोमा इन पंडित ज्योतिष एवं कर्मकांड
9829660721

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights