Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की शिशु भारती संस्थान में चार दिवसीय आयोजन में होगी कई गतिविधियां, पढ़ें पूरी खबर

Nature

कस्बे की शिशु भारती शिक्षण संस्थान विद्यालय में चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, पराक्रम दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि विभिन्न कार्यक्रम एवं निबंध, भाषण, मेहंदी, पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिताओ का आयोजन विद्यालय में होगा। शाला के निर्देशक प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश के प्रति अपनी कृतज्ञता, जिम्मेदारी, नैतिकता और प्रेम भावनाओं को विकसित करना है।
प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि 23 जनवरी से 26 जनवरी तक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
23 जनवरी, आजादी की जंग में नेताजी के योगदान और उनके पराक्रम को याद करने के लिए सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर विद्यालय में मनाया जाएगा।
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। इस को मनाने के पीछे हम सभी का मकसद लड़कियों के जन्म को लेकर लोगों की मानसिकता को बदलना है। इस दिवस पर विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता होगी, जो बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित होगी।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको मनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि
मतदान करने की उम्र होते ही मतदाताओं को नामांकन हेतु प्रोत्साहित करना। इस अवसर पर विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता “लोकतंत्र में हमारी भूमिका” विषय पर आयोजित होगी।
26 जनवरी को विद्यालय में भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।
कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन विद्यालय में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, काठमांडू। नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। बालेन शाह…

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे, जहां सुबह से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights