समाचार गढ़, 12 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़ अभयसिंहपुरा निवासी भागुराम की 22 वर्षीय विवाहिता बेटी अपने 3 वर्षीय पुत्री और गहने-नगदी लेकर लापता हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अपने दो बच्चों संग ससुराल से पीहर आई हुई थी और 9 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे ढाणी से गायब हो गई। संदूक से 30 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के गहने (सोने की ठुस्सी, कानों के बाले, नाक की बाली, चांदी की पायल व कड़े) भी नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पिता ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंपी है।











