Nature Nature

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया मामला, स्त्रीधन दिलाने की लगाई गुहार

Nature

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया मामला, स्त्रीधन दिलाने की लगाई गुहार
समाचार गढ़, 27 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। एक विवाहिता ने इस्तागासे के जरिए ससुराल वालों पर मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता अपने पति की मौत के बाद पीहर रह रही है और ससुराल वालों से स्त्रीधन दिलवाने की गुहार लगा रही है। कालूबास निवासी परमा पुत्री किशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 25 नवबंर 2020 को लालाराम पुत्र भागीरथ निवासी नत्थूसर बास, बीकानेर के साथ हुआ। उसी दिन उसकी बहन का विवाह जेठ भोमाराम के साथ हुआ। उसके पिता ने जेवर, सामान, मोटरसाईकिल ससुर भागीरथ व सास विमला, मामा ससुर शिवरतन, जेठ भोमाराम, देवर अर्जुन, ताऊ ससुर धन्नाराम, मासी सास शांतिदेवी को संभलाया। विवाह के बाद वह ससुराल चली गई और आरोपियों ने उसे काली व अपशगुनी कह कर प्रताड़ित करते हुए कम दहेज के लिए तंग परेशान किया। आरोपी उससे लगातार दो लाख रूपए और 10 तोले सोने के जेवर लाकर देने की मांग करते। 19 फरवरी 2024 को उसके पति ने आत्महत्या कर ली और उसके बाद उसके दो पुत्रों के साथ वह पीहर में ही रह रही है। पति की मौत के बाद आरोपी उसे मार देना चाहते है और आए दिन मारपीट करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights