Nature Nature

दहेज की मांग पर विवाहिता को बंधक बना किया अत्याचार

Nature

समाचार गढ़, 23 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास निवासी मूलाराम वनबावरी की बेटी रजनी पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जुल्म की इंतेहा कर दी। रायसर निवासी पति रोहित, ससुर अजमेरसिंह, सास कांतादेवी, जेठ जयभगवान, जेठानी पूनम और ननद मोनिका पर रजनी ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह रोहित से हुआ था, जबकि उसके भाई रमेश का विवाह उसकी ननद मोनिका से कर दिया गया। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज के ताने देने शुरू कर दिए और आए दिन मारपीट कर 1 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल लाने की मांग की। कई बार पंचायती समझौते भी हुए, लेकिन आरोपी अपनी मांग से पीछे नहीं हटे। पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे होने के बावजूद उसका जीवन आसान नहीं हुआ। आरोपी उसे रायसर से दूर बज्जू के खेतों में ले गए, जहां उसे दिन-रात काम करवाया गया और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर रखा गया। इसी बीच, राखी के बाद उसके ससुर अजमेरसिंह ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। जब रजनी का भाई उससे मिलने आया, तो उसे मिलने से भी रोक दिया गया। आखिरकार, पीड़िता के पिता ने पुलिस की मदद से उसे छुड़वाया और थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब मामले की जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी गई है।

Related Posts

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में…

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नगरपालिका चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में उस वक्त हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 से भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights