Nature Nature

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

Nature

समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026।

जकार्ता: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में दबने से कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

समुद्र के नीचे आया भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र एंडे से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, समुद्र के नीचे लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती झटके के बाद कई तेज आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए।

भूकंप के बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा। कुछ इलाकों में एक मीटर से कम ऊंची समुद्री लहरें दर्ज की गईं। करीब तीन घंटे बाद सुनामी का अलर्ट हटा दिया गया।

अस्पतालों से मरीज बाहर निकाले गए

तेज झटकों के बाद कई अस्पतालों में मरीजों को एहतियातन खुले इलाकों में ले जाया गया। फ्लोरेस के मौमेरे और आसपास के क्षेत्रों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। कुछ जगहों पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर ऊंचाई वाले इलाकों की ओर चले गए।

एक सेमिनरी में प्रार्थना के दौरान इमारत का हिस्सा गिरने के बाद एक पादरी ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनके पैर में चोट आई।

इंडोनेशिया में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

इंडोनेशिया ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं। प्लेटों की लगातार हलचल के कारण यहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां आम हैं। समुद्र के नीचे आने वाले शक्तिशाली भूकंपों से सुनामी का खतरा भी बढ़ जाता है।

फिलहाल राहत और बचाव टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और आफ्टरशॉक्स के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights