Nature Nature

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हो रही है एमसीसी अनुपालना की माॅनिटरिंग

Nature

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
बीकानेर, 13 अक्टूबर। जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने नगर विकास न्यास में संचालित इस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुक्रवार को निरीक्षण किया और यहां चल रही कार्यवाही की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान मीडिया सेल कार्मिकों को चैनल बदलकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी सूचना आने पर तुरंत प्रभाव से प्रभारी अधिकारी को सूचित किया जाए। उन्होंने सी विजिल ऐप पर प्राप्त व निस्तारित शिकायतों का भी अपडेट लिया ।
भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत अनुपालना करवाने तथा उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए इस नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से अलग-अलग प्रकोष्ठों की गतिविधियों को समन्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मीडिया के माध्यम से आनी वाली सूचना पर सतत निगरानी के लिए एमसीएमसी सेल के तहत गठित टीम द्वारा इलेक्ट्राॅनिक तथा सोशल मीडिया की माॅनिटरिंग हो रही है।प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट में कार्यवाही करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 1950 की टीम भी इस कंट्रोल रूम से काम कर रही है।
इस दौरान कंट्रोल रूम प्रभारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी, एल डी पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights