Nature Nature

श्रीडूँगरगढ़ में रीको की स्थापना को लेकर विधायक महिया की उद्योग मंत्री से मुलाक़ात, सीएमओ में ओवरब्रिज को लेकर मुलाक़ात

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूँगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने शनिवार को उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत से मुलाकात कर क्षेत्र में रीको की स्थापना कर भूमि आवंटन करवाने की माँग की। विधायक महिया ने कृषि में अग्रणी श्रीडूंगरगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से संबंधित आँकड़े सौंपे। विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र मूँगफली, चना व सरसों के उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी स्थान रखता हैं और यहाँ पर 40 हजार के लगभग कृषि कुँए है। इस क्षेत्र में तेल मील, सोरटैक्स प्लांट, दलहन, मूँगफली दाना मीलें, मोटर, पाईप, फव्वारा, ब्लॉक की मीलें लगने से क्षेत्र का विकास होगा व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विधायक ने कहा कि रीको क्षेत्र नहीं होने से व्यापारी मीलें स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री के समक्ष तथ्यात्मक आँकड़े देकर रीको की स्थापना कर भूमि आवंटन करवाने की माँग की। जिस पर उद्योग मंत्री ने श्रीडूँगरगढ़ में रीको की स्थापना करने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को रीको स्थापना को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
ओवरब्रिज को लेकर सीएमओ में मुलाक़ात:- वहीं, श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज को लेकर अनिश्चितकालीन धरने व अनशन पर बैठे आमजन की माँग पर मुहर लगाने की बात को लेकर विधायक महिया ने सीएमओ में मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम से मुलाक़ात की। विधायक ने कहा कि यह बहुत ही ज्वलंत समस्या है, जिसका समाधान केवल ओवरब्रिज का निर्माण से ही संभव है। विधायक ने कहा कि रेलवे फाटक के अधिकांशतः बंद रहने से आपातकालीन परिस्थितियों में समस्याएँ आती हैं। जिस पर ओएसडी ने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान पूर्व ज़िला प्रमुख मेघाराम महिया, क्रय-विक्रय श्रीडूंगरगढ़ चेयरमैन तुलसीराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, पूर्व सरपंच भंवर बाना, लक्ष्मण खिलेरी व रतनसिंह राठौड़, मोहन भादू, चांदराम जाट, दुर्गाराम महिया, मूलाराम सहू, गोपाल जाखड़ व हनुमान महिया मौजूद रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights