समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बीकानेर में आयोजित 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में शुक्रवार सायं 6:00 बजे धीरदेसर पुरोहितान श्रीडूंगरगढ़ के नितीश मेहरा ने सूफी गायन प्रस्तुत किया। वहां उपस्थित जनों मेहरा के गायन को खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने नीतीश मेहरा को सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी। नीतीश मेहरा संगीत में B.A., M.A. संगीत प्रभाकर है व संगीत क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं।


