Nature Nature

मालू भवन में स्मृति सभा का आयोजन, सरोज देवी मालू सरलता की प्रतिमूर्ति थी- साध्वी संपूर्णयशा

Nature

मालू भवन में स्मृति सभा का आयोजन सरोज देवी मालू सरलता की प्रतिमूर्ति थी- साध्वी संपूर्णयशा जी
समाचार-गढ़, 19 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका डॉ. साध्वी संपूर्णयशा सानिध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा मालू परिवार ( शय्यात्तर) की पुत्र वधू श्रीमती सरोज देवी मालू के अक्समात स्वर्गवास होने पर “स्मृति सभा का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें समाज की सभी संस्थाओं की सहभागिता रही व श्रावक- श्राविकाओं की उपस्थिति रही। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज सेठिया, महिला मंडल की मंत्री संगीता बोथरा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा व अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री प्रमोद बोथरा आदि ने दिवंगत आत्मा के प्रति अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के मंत्री पवन सेठिया ने किया।

डॉ. साध्वी संपूर्णयशा ने अपने प्रेरणा पाथेय में कहा कि जीवन एक सफर है, जन्म उसकी शुरुआत है और मृत्यु उसका अन्तिम पड़ाव। जन्म और मृत्यु जीवन के दो महत्वपूर्ण किनारे है। व्यक्ति को जीऐ गये कर्मों से, विचारों से, संस्कारों से व व्यवहारों से उसके व्यक्तित्व को पहचान मिलती है! मालू परिवार की पुत्र वधू व बांठिया परिवार की सुपुत्री श्रीमती सरोज देवी मालू सहजता, सरलता व उदारता की प्रतिमूर्ति थी ! प्रतिदिन 5-6 सामायिक, जप, ध्यान, स्वाध्याय, धार्मिक परीक्षाएं एवं व्रत व त्याग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया व पूरा मालू परिवार संघनिष्ठ व संस्कारी परिवार है।

प्रारंभ में सभा के मंत्री पवन सेठिया ने सरोज देवी मालू के जीवन पर प्रकाश डाला व मालू परिवार की ओर से मधु पटावरी ने परिवार के वरिष्ठ सदस्य बनेचंद मालू द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया। ज्ञात रहे  सरोज देवी मालू स्व. रुकमानंद जी मालू परिवार की पुत्रवधू व
स्व. कमल सिंह जी मालू की धर्मपत्नी थी।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights