Nature Nature

स्व. कमला देवी पारख के स्मृति में स्मृति सभा का आयोजन, पारख परिवार का राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान- पूर्व विधायक गोदारा

Nature

समाचार गढ़, 6 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के पारख परिवार से एक महिला की मृत्यु के पश्चात परिजनों द्वारा अपने धर्म मान्यता के अनुसार मालू भवन में स्मृति सभा का आयोजन रखा। बच्छराज पारख की धर्मपत्नी कमला देवी के 3मई को देवलोकगमन पश्चात सोमवार को सुबह साध्वी कुन्थु श्री के सान्निध्य में सर्व समाज की उपस्थिति में स्मृति सभा का आयोजन हुआ। जिसमें साध्वी कुन्थु श्री ने मृतका के लिए कहा कि दिवंगत की आत्मा उत्तरोत्तर मोक्षगामी बने और परिजन उनके गुणों को आत्मसात करके धर्म प्रवृति में रत रहे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि पारख परिवार श्रीडूंगरगढ़ का एक महत्त्वपूर्ण परिवार है जिनका राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख ने कहा कि पारख परिवार के सदस्य की स्मृति सभा में आप सभी की उपस्थिति पारख परिवार के प्रति आमजन के मन में जुड़ाव दर्शाता है। स्मृति सभा का संचालन अम्बिका डागा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मृतका को श्रद्धांजलि देते हुए साध्वी श्री संपत प्रभा, साध्वी श्री सुमंगला, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि मनोज पारख, अंजू पारख, संपत मालू, सत्यनारायण स्वामी, जगदीश स्वामी, तेजकरण डागा, गोपाल राठी, शिव स्वामी, विमल भाटी, सत्यदीप भोजक, देवीलाल उपाध्याय, लीलाधर बोथरा, भंवरलाल दुगड़ ने भी पारख परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान संदीप मारू, पार्षद युशुब चुनगर, बजरंग सेवग, विजयराज सेवग, रणवीर सिंह खींची, नरेंद्र डागा, माणक डागा, हुलास रेगर, सुरेश तावणियाँ, कन्हैयालाल स्वामी सहित बड़ी संख्या कस्बे के नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights