Nature Nature

जयपुर पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Nature

समाचार गढ़ 15 अक्टूबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। जयपुर पब्लिक स्कूल में आज दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विविध रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे सामाजिक संदेश दिए।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक कुंभाराम जी घिंटाला और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीवाली के अवसर पर घर की सफाई में सहयोग करना चाहिए और प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“दीपों के इस पावन पर्व पर, आपके जीवन में हमेशा खुशियों का प्रकाश फैले और समृद्धि के दीप जलते रहें। आपके घर में लक्ष्मी जी और गणेश जी का वास हो, जीवन से अंधकार दूर हो, और हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे।”

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए और विद्यार्थियों को दीपों के महत्व के बारे में प्रेरक बातें बताईं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि एकता, सहयोग और सकारात्मकता का प्रतीक है।

इस अवसर पर संदीप गोदारा, विनोद कुमार, पंकज जी, विक्रम सारन, हरीश शर्मा, संदीप सिंह, राकेश जी, रामप्रताप जाखड़, बजरंग बिसू, सत्यपाल सिंह, भंवरलाल जी, श्याम भारती, बुद्धराम जी, शाहबाज़ जी, राजेंद्र जी, कंचन बाला, रजनी चारण, पायल शर्मा, पायल सैनी, पल्लवी अशोपा, रुचिका सोनी, कोमल जैन, चाँदनी, सरोज, सुप्रिया शर्मा, मनीषा, कांता, नैना, मोनिका, नीलम, राजबाला सिद्ध, मानवी, गुड्डू, केसर जांगिड़ सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों के अवलोकन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और सृजनात्मकता की सराहना की।

Related Posts

राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026 जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने…

अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों और डमी स्टूडेंट्स के नाम पर चल रही अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights