Nature Nature

मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

Nature

राजस्थान में जल्दी ही मौसम बदलेगा। जयपुर सहित 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 जिलों के लिए ऑरेंज तो 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बारिश-ओलावृष्टि के बाद चली उत्तरी सर्द हवा से राजस्थान में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। उत्तरी हवा चलने से राज्य के अधिकांश शहरों में गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, राज्य में बुधवार और 29 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 फरवरी की शाम से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर के एरिया में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा। 40 से 50 प्रतिटन प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसा जम केंद्र जयपुर ने 1 मार्च को 5 जिलों (बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 यरु प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 18 जिलों (जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, टोंक, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी और राजसमंद) के लिए 1 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलो आंधी-बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है। 2 मार्च के लिए गंगौनगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी के अलावा कोटा, बारां और झालावाड़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights