समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2024, जयपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को हरियाणा जीत पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य मंत्री रामगोपाल ने दुप्पटा पहनाकर शुभकामनाएं दी। सुथार ने हरियाणा में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। राज्य मंत्री रामगोपाल ने कहा कि हरियाणा चुनाव की जीत पार्टी के संगठित प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता के विकास और प्रगति के वादों की जीत है। निजी सहायक नवरत्न राजपुरोहित ने बताया कि पार्टी में इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल है, और आने वाले समय में यह जीत भाजपा को और मजबूत करेगी।
वार्ड संख्या और परिसीमांकन के संबंध में नवीन कार्यक्रम जारी
समाचार गढ़, 21 जनवरी 2025। बीकानेर जिले में नवसृजित नगर पालिकाओं के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन हेतु वार्ड संख्या और परिसीमांकन के संबंध में 9 फरवरी तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त…