Nature Nature

एक महीने तक रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं, शरीर की इन परेशानियों से मिलेगी निजात

Nature

समाचार गढ़, 22 दिसम्बर 2024। शहद में हजारों फायदे हैं। इसके सेवन से हर उम्र के व्यक्ति को लाभ मिलता है। शहद खाने के साथ ही इसको त्वचा पर लगाने से चेहरे पर भी निखार आता है। शहद को लगातार पीने से भी इसके काफी लाभ हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह निहार मुंह एक चम्मच शहर गुनगुने पानी में पीने से इसका कितना लाभ है। आइए हम आपको रोजाना निहार मुंह गुनगुने पानी में शहद पीने के फायदे बताते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स
गुनगुने पानी में शहद पीने से इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। यानि कि शरीर के भीतर की गंदगी को बाहर लाने के लिए यह नुस्खा काफी कारगर है। इसका लाभ यह होता है कि इससे आपका पेट साफ रहता है और आप कब्ज की समस्या से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। वहीं चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे और पिंपल्स से भी यह नुस्खा आपको पूरी तरह से निजात दिलाता है।

पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर
रोजाना अगर आप एक महीने तक गुनगुने पानी में शहद एक चम्मच डालकर पीएंगे तो आपकी पाचन क्रिया बेहतर हो जाएगी। आपका हाज़मा दुरुस्त तो होगा ही साथ ही आपका डाइजिस्टिव सिस्टम बेहतर रूप से काम करेगा। इससे आप जल्दी खाने को पचा पाएंगे और कब्ज की समस्या से दूर रहेंगे। शहद में मौजूद एंज़ाइम खाने को बेहतर रूप से और जल्दी पचाने में मददगार साबित होते हैं।

गले के संक्रमण से मिलेगी निजात
सर्दियां आते ही गले का संक्रमण शुरु हो जाता है। कई लोग डॉक्टर के पास जाकर महंगी-महंगी दवाईयां ले आते हैं। लेकिन दवाईयां कुछ हद तक तो फायदा पहुंचाती हैं लेकिन पूरी तरह से संक्रमण को खत्म करने में नाकाम साबित होती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएंगे तो आपके गले का संक्रमण पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही आपको खांसी और जुकाम की जो समस्या रहती है उससे राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
गुनगुने पानी में शहद पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। सर्दियों में बीपी कम होने की समस्या से काफी लोग जूझते हैं। लेकिन अगर आप यह नुस्खा अपनाते हैं तो आपको बीपी की समस्या से निजात मिलेगी। शहद में मौजूद एंजाइम आपके बीपी को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Posts

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Rajasthan News: घरेलू काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को मानव तस्करी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली…

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Agra News: सोशल मीडिया पर दिखने वाली कामयाबी की कहानियों ने आगरा के तीन दोस्तों को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने घर छोड़कर बड़ा आदमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights