Nature Nature

विधायक ने तीन प्राथमिक विद्यालयों को करवाया क्रमोन्नत, ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र को सौगात-दर-सौगात मिल रही है। इन सौगातों की कड़ी में विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत करवाया गया है। इन विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इन विद्यालयों की क्रमोन्नति पर स्थानीय ग्रामीणों व अभिभावकों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दुसारणां पंडरिकजी, मिंगसरिया व कुकणीयां के प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर राज्य सरकार से क्रमोन्नत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय क्रमोन्नति से स्थानीय बच्चों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और यह विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित होगें। विधायक महिया ने विद्यालय की क्रमोन्नति पर सीएम अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला का आभार जताया है।

  • Related Posts

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights