Nature Nature

पेयजल व विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक महिया ने ली बैठक

Nature

पेयजल व विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक महिया ने ली बैठक

समाचार गढ़ 18 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने गुरूवार को एसडीएम ऑफिस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बिंदूवार गांवों की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए। बैठक में विधायक महिया ने अधिकारियों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं की सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही करने की बात कही। विधायक ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों व आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताई और विभिन्न गांवों की बिजली व पेयजल समस्या के संबंध में विभाग से रिव्यू लेते हुए दो दिवस के भीतर सुधार करने की बात कही। बैठक में पानी व बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक महिया गंभीर दिखाई दिए और विधायक ने विभिन्न गांवों से पेयजल व विद्युत समस्या लेकर पहुंचे आमजन से भी शिकायतें प्राप्त कर बैठक में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
पेयजल विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार:- बैठक में विधायक महिया ने पेयजल समस्याओं के निस्तारण में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई व पेयजल अधिकारियों को फटकार लगाकर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। विधायक महिया ने कहा कि अनेक गांवों में नये ट्यूबवेल खोदकर छोड़ दिये गये है किन्तु उनको अभी तक आवश्यक उपकरण डालकर सुचारू नहीं किया गया है। विधायक ने नये खुदे हुए ट्यूबवेलों में आवश्यक उपकरण डालकर जल्द से जल्द सुचारू करके पुन: रिपोर्ट देने की बात कही। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ट्यूबवेल खराब होने की सूचना मिलने के दो दिवस के भीतर खराब ट्यूबवेलों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक महिया ने गांवों में स्वीकृत ट्यूबवेलों का निर्माण शुरू करने के लिए संबंधित ठेकेदार को पाबंद कर कार्य शुरू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
अंधड़ से क्षतिग्रस्त पोलों को शीघ्र बदलने के निर्देश:- विधायक महिया ने बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी गांवों से प्राप्त समस्याओं पर की गई विभागीय कार्यवाही का फीडबैक लिया। विधायक ने बीते दिनों तेज अंधड़ व बारिश से क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, कैंची व अन्य सामान को जल्द से जल्द चिन्हित कर बदलने हेतु निर्देश दिए। विधायक महिया ने कहा कि गांवों से अंधड़ से होने वाले नुकसान की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभाव से क्षतिग्रस्त पोलों को दुरूस्त किया जावें। साथ ही गांवों की पुरानी क्षतिग्रस्त लाईनों व पोलों को भी चिन्हित कर बदलने के निर्देश दिए ताकि संभावित हादसों से बचा जा सकें। विधायक महिया ने क्षेत्र के विभिन्न जीएसएस के फीडर निर्माण के संबंध में रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में नव स्वीकृत 33/11 केवी जीएसएसों का निर्माण शुरू करवाने व अधूरे जीएसएस कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने एवं तरमीम और डिमांड भरवा चुके किसानों को तुरन्त प्रभाव से कृषि कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
ये रहे मौजूद:- बैठक में एसडीएम मुकेश चौधरी, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी भूरा राम, जलदाय विभाग के अधिशाषी अधिकारी दयाराम बलान, सहित विभागों के सहायक अभियंता एवं कनिष्ट अभियंता उपस्थित रहें ।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights