Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत व नवनिर्वाचित पार्षद बोहरा का किया गया स्वागत सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में पालिका पार्षद पद के लिए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संतोष बोहरा के विजयी होने के बाद गुरुवार दोपहर में वार्ड 2 में नवनिर्वाचित पार्षद संतोष बोहरा व विधायक ताराचंद सारस्वत का सम्मान कार्यक्रम वार्ड के रामलाल सुथार के निवास पर रखा गया। इस सम्मान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा का भी स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधन करते हुए कहा कि वार्ड तीन में सदैव भाजपा विजय रही है और इस बार भी वार्ड वासियों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां की चर्चा भी की और अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति को जिंदा रखने का काम कर रही है और इसी की बदौलत 22 जनवरी को यह सपना साकार होगा। इस दिन भारत सहित पूरी दुनिया में बैठे भारतीय लोग इस दिन दिवाली मनाएंगे। वहीं पार्षद संतोष बोहरा ने स्वागत सम्मान के लिए रामलाल सुथार का आभार जताया और वहां मौजूद लोगों से कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की अपने वार्ड के साथ-साथ श्री डूंगरगढ़ के किसी प्रकार की समस्या आप मेरे तक लेकर आएंगे तो मैं उसका समाधान करवाने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम शेखवात, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, माणकचंद बोहरा, शंकर जोशी, शंकर मोट, भंवरलाल गोदारा धनेरू, बाबूलाल सुथार, भगवाना राम सुथार, भवानी सिंह, रामदयाल पुरोहित, श्रवण प्रजापत, प्रदीप पुरोहित, आईदान पारीक, महेंद्र पारीक, रजनीकांत सारस्वत सहित कई कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पंचायती राज चुनाव 2026 के बीच नागौर जिले के माडपुरा गांव में सरपंच चुनाव का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सरपंच…

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights