Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया जीएसएस का लोकार्पण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 अगस्त 2024। आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने बिग्गा 33/11 जीएसएस का लोकार्पण किया। विधायक सारस्वत ने कहा कि अब मेरा एक ही लक्ष्य है बदलता हुआ श्रीडूंगरगढ़, बढ़ता हुआ श्रीडूंगरगढ़ बने। इस जीएसएस से बिग्गा, बिग्गा रोही आदि गांवों में बिजली समस्या से निजात मिलेगी। विधायक सारस्वत ने कहा कि मेरा केवल एक ही लक्ष्य है, क्षेत्र का विकास।

इस दौरान कार्यक्रम में सांतलेरा के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से विधायक को अवगत करवाया, जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक सारस्वत ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ट्रांसफार्मर कल तक लगाने की बात कही, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

इस दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सरपंच जसबीर सारण, बजरंगलाल ओझा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, शिव तावनियां, बिजली विभाग के XEN विष्णु मेथी, AEN राजेश मीणा मंच पर विराजमान रहे। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक सारस्वत एवं रामगोपाल सुथार का साफा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और समस्त मंचासीन का माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन लक्ष्मी नारायण सेवग ने किया।

इस अवसर पर नंदलाल ओझा, मेघराज पुरोहित, भंवरलाल तावनियां, जगदीश मेघवाल, कैलाश मेघवाल, रूपाराम बावरी, पार्षद भरत सुथार, संतोष ओझा, पवन सारस्वत, गणेश आचार्य, सुनील व्यास, रामनिवास ओझा, शंकर लाल पुरोहित, पूनम स्वामी, विजय शंकर व्यास, ओम प्रकाश, हंसराज मेघवाल, सोहनलाल, महेंद्र सिंह, शंकर स्वामी, श्याम सुन्दर दर्जी, बाबुलाल गिला, गोपाल गोदारा, रमेश जाखड़, सुरजा राम रैगर, सांतलेरा गांव से मालाराम तावनियां, सहीराम भुवाल, मोतीराम जाखड़, हरिशंकर पुरोहित, भगवान सिंह तंवर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights