Nature Nature

राजस्थान में मानसून आज से फिर एक्टिव, बारिश का दौर होगा शुरू, 19 जिलों में येलो अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़, जयपुर। राजस्थान में एक पखवाड़े से बारिश के इंतजार कर लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा और बारिश का दौर शुरु होगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसके असर से अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 19 और 20 अगस्त को 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन हिमालय के तलहटी की और अवस्थित है तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से 19 अगस्त से राज्य के कुछ भागों में हल्की- मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान में 21-22 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में दिनांक 19-21 अगस्त को छुटपुट स्थानों में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

19 और 20 अगस्त को इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 19 और 20 अगस्त को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में जयपुर समेत प्रदेश के छह से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध अब छलकने की बजाय विपरित चाल से चल रहा है। बीते तीन दिन में बांध के जलस्तर में तीन सेमी तक गिरावट हो चुकी है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights