Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता की रही मौजूदगी

Nature

समाचार गढ़, 23 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में शुक्रवार को उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे करने और विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान कार्ड वितरण, आभा आईडी, एनीमिया मुक्त राजस्थान, और शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य के सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा, परिवार कल्याण के तहत 2 बच्चों पर नसबंदी और पीपीआईयूसीडी की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और निर्देश दिया कि एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, और टीकाकरण सत्रों के आयोजन के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार सत्रों का आयोजन किया जाए। बैठक में एनाफिलेक्सिस किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आर सी एच कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्मिकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित गणवेश में आगामी बैठकों में समस्त प्रगति रिपोर्ट्स के साथ उपस्थित हों। पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह चारण ने लिंगानुपात और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक स्तरीय मेडिकल कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights