Nature Nature

इन्दौरिया का नगर की पैंतीस से अधिक संस्थाओं ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन, इन्दौरिया ने सामाजिक सरोकार के कार्यों में सुख दुख की कभी परवाह नहीं की-सोमानी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आदर्श शिक्षक, पर्यावरण वेत्ता, गोसेवी ताराचंद इन्दौरिया का रविवार को नगर की पैंतीस से अधिक संस्थाओं ने भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षक को अभिनंदन समिति की ओर से पांच लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। यह सम्मान गाजे बाजे के साथ किया गया। प्रातः सम्मानित शिक्षक पर पुष्पवृष्टि कर उन्हें मंच तक लाया गया। सौ से अधिक कृतज्ञ लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ नगर के लोगों ने शिक्षक सम्मान की सारी भव्यताओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि एक शिक्षक के सम्मान से पूरा शिष्य समुदाय गौरवान्वित होता है। ये सम्मान सामाजिक जागृति की आधारभूमि तैयार करते हैं।
अभिनंदन समारोह समिति के अध्यक्ष उद्यमी लक्ष्मी नारायण सोमानी ने कहा कि ताराचंद जी इन्दौरिया ने अपने जीवन में सदैव परोपकारिता के भावों को प्रश्रय दिया। अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों में सुख दुख की कभी परवाह नहीं की। अभिनंदन का तात्पर्य एक शिक्षक की पहचान को सार्वजनिक करना है। मुख्य अतिथि सुदर्शना कन्या महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ उमाकांत गुप्त ने कहा कि ताराचंद जी का सम्मान संस्कृति के वैभव का सम्मान है। विश्व जननीन चेतना के लिए कार्य करने के कारण ही भगवान राम सुपूज्य बने। विशिष्ट अतिथि प्रो विमला डूंकवाल ने इस अवसर को प्रेरणीय बताते हुए कहा कि हम जहां भी कार्य करते हैं, वहां हमारा यह ध्येय होना चाहिए कि हम अपनी ओर से इस प्रकृति को क्या दे रहे हैं। यह सम्मान गुरु शिष्य संस्कृति का सम्मान है।
प्रारम्भ में अभिनंदन समिति के मंत्री डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि नगर की पैंतीस संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बड़े मन से प्रेरणीय व्यक्तित्व इन्दौरिया जी का सम्मान किया है। आगे भी शिक्षक सम्मान परम्परा को जारी रखा जाएगा।
विशिष्ट अतिथि शास्त्रज्ञ पं बालकृष्ण कौशिक ने कहा कि यह कार्यक्रम अभिभूत कर देने वाला है। पुराण रचयिता महर्षि वेदव्यास ने पुराणों में उपकार की विशद व्याख्या की है। शिक्षक उपकार का प्रत्यक्ष उदाहरण होता है। पूर्व संयुक्त निदेशक-शिक्षा अजय चौपड़ा ने कहा कि ताराचंद जी इन्दौरिया ने सदैव विद्यार्थियों को नैतिक पथ का रास्ता दिखाया। इस अवसर पर मोमासर के वयोवृद्ध शिक्षक गौरीशंकर जोशी तथा मोमासर के सरपंच जुगराज संचेती का शाॅल ओढाकर सम्मान किया। सम्मानित शिक्षक ताराचंदजी ने कहा कि जीवन को परहित में लगाने को ही समाज सेवा कहते हैं। संघर्ष तो जीवन में रहते ही हैं, पर कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग में संघर्षों से हार नहीं माननी चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया। स्वजातीय जनों ने भी इन्दौरिया जी तथा उनकी श्रीमती शांतिदेवी का सम्मान किया ।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights