Nature Nature

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर

Nature

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉलरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़, 25 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर के.डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में ग्रुप स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। स्कूल निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता परीक्षा में किसी भी स्कूल का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का विद्यार्थी भाग ले सकता है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट एवं आकर्षक उपहार के रूप में स्कूल ड्रेस, शिक्षण सामग्री, पाठ्य पुस्तक, कॉपियां, पेन, ड्राइंग-बॉक्स, टाई-बेल्ट, जूते-जुराब, लंच-बॉक्स, पानी बोतल एवं अन्य आकर्षक उपहार एवं मेडल-सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता प्रभारी सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में स्कॉलरशिप, शिक्षण-शुल्क एवं वाहन शुल्क में छूट प्रदान की जायेगी।

1.फर्स्ट रैंक वाले विद्यार्थी की फीस 100 प्रतिशत माफ होगी।
2. सेकंड रैंक-90 प्रतिशत
3. थर्ड रैंक-85 प्रतिशत
4. फोर्थ रैंक-80 प्रतिशत
5. रैंक 5-10 तक -25 प्रतिशत
6. रैंक 11-100 तक-15 प्रतिशत

सभी स्कीम विद्यालय में नये प्रवेश पर ही मान्य होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में पाठ्यक्रम कक्षाओं के अनुरूप होगा। कक्षा 1 से 12 तक को चार ग्रुप में शामिल करते हुए पेपर मिलेगा।

1. ग्रुप-कक्षा 1-4
2. ग्रुप-कक्षा 5-8
3. ग्रुप-कक्षा 9-10
4. ग्रुप- कक्षा 11-12
परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर ओएमआर शीट पर ली जाएगी। प्रश्नों की संख्या सभी ग्रुपों में अलग-अलग होगी। परीक्षा में पेपर हल करने की समय सीमा 90 मिनट निर्धारित है।

कक्षा 1 से 4, प्रश्नों की संख्या 30,
कक्षा 5 से 8 प्रश्न-40,
कक्षा 9-10, प्रश्न-50,
कक्षा-11-12, प्रश्न-60

सिद्ध ने बताया कि इस परीक्षा में बैठने के लिए एक प्रवेश पत्र विद्यालय द्वारा जारी किया जाएगा। वह प्रवेश पत्र परीक्षार्थी विद्यालय से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा
शिशु भारती पब्लिक स्कूल बिग्गाबास, बुडानिया क्लिनिक तहसील वाली गली, गांधी पार्क के पास जेपी इंटरप्राइजेज, स्वास्थ्य क्लिनिक, बिग्गाबास से प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकते है। इस दौरान परीक्षार्थियों को पहचान के लिए एक फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ में लाना है।

  • Related Posts

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    पत्नी ने लगाए पति के खिलाफ आरोप, मामला दर्ज। समाचार गढ़। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी तारादेवी ने अपने पति हजारीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights