Nature Nature

“श्रीडूंगरगढ़ में नर नारायण सेवा संस्थान ने पक्षियों के लिए शुरू किया पाळसिया वितरण अभियान”

Nature

समाचार गढ़ 27 अप्रैल 2025 नर नारायण सेवा संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए ‘पाळसिया वितरण अभियान’ की शुरुआत की गई है।

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। चारों ओर धरती धूप से तप रही है और हर जीव—चाहे वह इंसान हो या पशु-पक्षी—पानी की तलाश में भटक रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह न केवल अपने लिए बल्कि आसपास के बेजुबान जीवों के लिए भी दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि कोई भी जीव पानी की कमी के कारण दम न तोड़े।

इसी उद्देश्य को लेकर संस्थान ने सहयोगकर्ताओं के साथ मिलकर मिट्टी के पात्र ‘पाळसिया’ का वितरण अभियान प्रारंभ किया है। प्रथम चरण में 1500 पाळसियों का वितरण किया जा रहा है, और संस्थान द्वारा इसे और अधिक बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।

संस्थान ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घर, आँगन और छतों पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें। ये बेजुबान बोल नहीं सकते, लेकिन प्यास सभी को लगती है। आपके एक छोटे से प्रयास से अनगिनत पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।

संस्थान की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया गया।
आज इस पुण्य कार्य में सेवादार श्यामजी करणानी, सुषमा श्याम करणानी, आनंद जोशी, दामोदर, दीपांशु, महादेव, रामदेव, मोहित, पवन और पृथ्वीराज ने सेवाएं दीं।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights