Nature Nature

“श्रीडूंगरगढ़ में योगाचार्य ढाकाराम ने सिखाए सरल योगासन, निरोग और आनंदमय जीवन का दिया संदेश”

Nature

समाचार गढ़ 27 अप्रैल 2025 योगापीस संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में रविवार को एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल सभागार में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य ढाकाराम ने उपस्थित जनसमूह को सरल और प्रभावी योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से सहज रूप से निरोग और आनंदमय जीवन जिया जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. चेतन स्वामी ने योगाचार्य ढाकाराम की उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि ढाकारामजी अब तक 25 लाख से अधिक लोगों को सरल योग तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुँचा चुके हैं। वे पिछले 31 वर्षों से योग शिक्षण कर रहे हैं तथा थेरेपेटिक योगा के माध्यम से तीव्र एवं जीर्ण रोगों का उपचार कर चुके हैं। आनंदम् शिविरों के माध्यम से वे निरंतर लोगों को आनंदमय जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।

योग अभ्यास से पूर्व अपने उद्बोधन में योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि योग का मूल उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं को देखने और समझने की कला सिखाना है। उन्होंने सुख, शांति और आनंद को जीवन का परम लक्ष्य बताते हुए कहा कि हमें अकारण प्रसन्न रहना सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी समझाया कि न तो कोई हमारा शत्रु है और न ही किसी से हमारी कोई स्पर्धा होनी चाहिए। यदि हम प्रत्येक कार्य तसल्ली, रुचि, शांति और आनंद के साथ करेंगे, तो हमारी कुशलता स्वतः बढ़ेगी।

कार्यक्रम में युवा संत संतोष सागर, योग गुरु ओम प्रकाश कालवा, उद्यमी भीखमचंद पुगलिया, सत्यनारायण योगी, हरिराम सारण, जिज्ञासु सिद्ध, शुभकरण पारीक सहित एजी मिशन स्कूल के समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों योग प्रेमी पुरुष एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रजनीश कौशिक ने कहा कि हम सभी को योग के लाभ भलीभांति ज्ञात हैं, किंतु फिर भी हम दैनिक जीवन में इसका समुचित प्रयोग नहीं कर रहे हैं। योग को जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर ही हम दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights