Nature Nature

नारी शक्ति ने ली शपथ, हुआ सम्मेलन, खेत ढाणी तक पहुंचा उपखंड प्रशासन, मतदाताओं को किया जागरूक

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत उपखण्ड प्रशासन द्वारा विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत दुलचासर में स्वीप कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन राबाउमावि दुलचासर में किया गया जिसमें उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, राजवीर कड़वासरा तहसीलदार, राजेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार, उप तहसील सूडसर, मोडाराम महिया सरपंच प्रतिनिधि दुलचासर सहित उपखण्ड कार्यालय की निर्वाचन शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही। उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और बालक बालिकाओं को मतदाता शपथ दिलवाई और नारी शक्ति को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।राजवीर कड़वासरा तहसीलदार ने उपस्थित मतदाताओं/ नारी शक्ति को 19 अप्रैल को मतदान केन्द्र पहुँच कर अधिकाधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया।उसके बाद मतदाता जागरूकता रथ व वाहन रैली निकाली गई जिसको उपखण्ड अधिकारी ने रवाना किया।इस यात्रा में मतदान हेतु प्रेरित करते हुए राबाउमावि दुलचासर के विद्यार्थियों ने बी एल ओ के नेतृत्व में मतदान प्रेरक बेनर नारे लगाते हुए सहभागिता की।इस यात्रा में आमजन,निर्वाचन शाखा के कार्मिक और महिला शक्ति की भागीदारी रही। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी। नायब तहसीलदार उपतहसील सूडसर राजेन्द्र कुमार ने लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सभी मतदाताओं को शामिल होने का आह्वान किया।इस नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का सफल सञ्चालन नौरत मल शर्मा ए एल एम टी व्याख्याता ने किया।इसके साथ ही तहसीलदार राजवीर कड़वासरा के नेतृत्व में निर्वाचन शाखा की टीम सुदूर खेत और ढाणियों में पहुँची और खेतों में लावणी कर रहे किसान मतदाताओं को बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की।उपखण्ड कार्यालय निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया, मुकेश कुमार झरवाल, मुखराम बाना, सहीराम भामू ए एल एम टी,पवन माली ए एल एम टी ,ओमप्रकाश सारण,लीलाराम मीणा, मदन मेहरा की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights