श्रीडूंगरगढ़, 15 अक्टूबर।
शरद पूर्णिमा पर पूनरासर में लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर हनुमानजी के धोक लगाएंगे। पैदल यात्रियों की सेवा के लिए श्री पूनरासर नवयुवक सेवा दल 2012 से लगातार समर्पित है और इस बार भी सेवा दल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रीडूंगरगढ़ से करीब 9 किलोमीटर दूर कच्चे मार्ग पर ठंडा पानी, चाय, नाश्ता और भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी कच्चे मार्ग से पैदल यात्रा करते हैं, जो मार्ग की सुविधाओं के कारण अधिक सुगम बनता है। पूनरासर मेले में उमड़ती भीड़ के बीच श्रद्धा और सेवा का यह संगम हर साल की तरह इस बार भी विशेष आकर्षण रहेगा।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…