Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पड़ोसी विवाद बना हिंसक, पति का सिर फोड़ा, गहने लूटे

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 20 अक्टूबर 2024। कस्बे के कालू रोड स्थित बालाजी नगर में पड़ोसियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया और उसकी पत्नी से गहने लूट लिए गए। इस घटना को लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता पुष्पा देवी जाट ने बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह वह अपने घर के बाहर पक्षियों को चुग्गा डाल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाली चंदा देवी सिद्ध वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुष्पा देवी अपने घर लौट गई, लेकिन रात करीब 8:30-9:00 बजे चंदा देवी अपने भाई ओमनाथ और 6-7 अन्य लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुस गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर एकराय से पुष्पा और उसके पति मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घर में पत्थर फेंके और मुकेश का सिर फोड़ दिया। हमलावरों ने मौके पर सोने और चांदी की चेन भी छीन ली। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights