Nature Nature

भक्ति के रंग में डूबेगा नववर्ष, गणेश मंदिर में होगी भव्य कीर्तन संध्या

Nature

समाचार गढ़, 28 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। नए साल का स्वागत इस बार भक्ति और श्रद्धा के माहौल में होगा। बीकानेर के देशनोक के बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर में 31 दिसंबर की शाम भव्य कीर्तन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में बंगाली कीर्तन, भजन और संगीतमय सस्वर कीर्तन के साथ मध्यरात्रि में महाआरती होगी। बिग्गाबास शिव मंडल के सदस्यों ने इस विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल के कमल पालीवाल ने जानकारी दी कि यह पहली बार है जब क्षेत्र में नववर्ष का स्वागत भजन-कीर्तन के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 31 दिसंबर की शाम 7 बजे गणेश मंदिर प्रांगण में होगा। इसके बाद 7:30 से 9 बजे तक बंगाली कीर्तन, 9 से 10:15 बजे तक भजन, और 10:15 से 12:10 बजे तक संगीतमय सस्वर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
महिलाओं और किशोरों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने ग्रुप में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गाड़ी और टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इच्छुक महिलाएं 8107503505 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकती हैं। रात 12:15 बजे महाआरती के साथ यह आयोजन संपन्न होगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र के लोग 2025 के मंगलमय रहने की कामना करेंगे। अगर आप भी नए साल का स्वागत भक्ति और आस्था के माहौल में करना चाहते हैं, तो गणेश मंदिर में आयोजित इस भव्य कीर्तन संध्या का हिस्सा जरूर बनें।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights