Nature Nature

दहेज नहीं मिलने पर नवविवाहिता से मारपीट, शादी के अगले दिन ही ससुराल से निकाला

Nature

समाचार गढ़, 8 अपे्रल 2025, श्रीडूंगरगढ़। विवाह के दूसरे ही दिन दहेज में नकद व सामान नहीं मिलने पर नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है।

ऊपनी निवासी दुर्गा देवी पत्नी श्यामसुंदर लूहार, पुत्री मांगीलाल लूहार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका विवाह 27 जून 2023 को सुजानगढ़ निवासी श्यामसुंदर लूहार से हुआ था।

शादी के अगले दिन ही पति श्यामसुंदर, ससुर हड़मानाराम पुत्र सागरमल, सास संपत्तदेवी व जेठ अशोक लूहार ने उससे एक लाख रुपए नकद, फ्रिज, कूलर, टीवी और सास के लिए चांदी की पायल नहीं लाने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने उसके पिता को बुलाकर गाली-गलौच करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। कई बार समझाइश व पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा और पीहर पक्ष को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मोहनलाल मीणा को सौंपी है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights