Nature Nature

नौ साल की नगमा ने रखे जिंदगी के पहले रोज़े, खुदा की इबादत कर मांगी अमन चैन की दुआएं

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रमजान का मुबारक महीना शुरू होते ही क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया था। शहर में रमजान को लेकर बच्चों में भी उत्साह नजर आया। रमजान के महीने में छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखकर खुदा की इबादत करने में पीछे नहीं रहे। 23 मार्च की शाम से चांद देखने के बाद रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना शुरु हो गया था। इस बार रमजान के 29 रोजा थे। कस्बे में 9 साल की नगमा छिंपा ने इस बार रोजा रखा। रमजान के इस पाक महीने की और अपने माता-पिता का रुझान और आस्था देखते हुए बच्ची ने रोजा रखने की इच्छा जताई। नगमा ने कहा कि वह पूरे महीने रोजे रखना चाहती है। नगमा के पापा आसिफ़ छिंपा ने उसके इस तरह की इबादत पर उसकी हौंसला अफजाई की और रोजा रखने की अनुमति दी। बच्ची के रोजा से होने पर माता पिता काफी खुश दिखे। वहीं पूरे परिवार के लोग रोजेदार बच्ची को दिन भर लार दुलार प्यार किया और पूरा परिवार काफी खुश दिखा। यह पूरे परिवार के लिए एक खुशी का पल था।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मैन मार्केट में रहने वाली नगमा छिंपा 9 साल के बच्ची ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। कक्षा 4 में पढ़ने वाली बालिका नगमा ने पूरे 29 रोजे रखे। उसके दादा लियाकत ने बताया कि नगमा रोजा शुरू होने से कई दिन पहले से ही रोजा रखने की बात कह रही थी। आखिरकार उसने तड़के उठकर अपनी अम्मी के साथ सेहरी कर रोजा रख लिया और नमाज भी पढ़ी। इस दौरान उसने खुदा की इबादत कर अमन-चेन की दुआएं की।

Related Posts

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। राज्य में निजी विद्यालयों द्वारा किताबों, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि के नाम पर की जा रही मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।…

खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। खाटूश्याम भक्तों के लिए मंदिर में श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव को लेकर आई है। आज शुक्रवार से आरती नए समय से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights