Nature Nature

अब श्रीडूंगरगढ़ के बच्चे भी विदेश में ग्रहण कर सकेंगे उच्च शिक्षा, लैंग्वेज ट्री ने किया अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्था से अनुबंध

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित लेंग्वेज ट्री में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा में अवसर विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता डायरेक्टर IRS इंटरनेशनल एजुकेशन और इंटरनेशनल मेडिकल स्कूल, कजाकिस्तान के कमर्शियल डायरेक्टर डॉ. विकास चौधरी रहे।

इस दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए राज सर ने कहा कि लैंग्वेज ट्री अकैडमी अब अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए विदेश भेजने का भी कार्य करेगी। इसके लिए संस्था ने IRS इंटरनेशनल एजुकेशन से अनुबंध किया है।

मुख्य वक्ता डॉ विकास चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा कि भारत में बढ़ती हुई बेरोजगारी के बीच यूरोपीय देशों सहित पश्चिमी देशों में न केवल शिक्षा के अच्छे अवसर उपलब्ध है अपितु रोजगार का सुनहरा अवसर भी है उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल एजुकेशन को विदेश में उच्च शिक्षा तथा रोजगार दिलवाने की सेवाएं दे रही है। इस अवसर पर लैंग्वेज ट्री के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन हीरपुरी गुंसाई ने किया।

इस अवसर पर ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा, सृजन स्कूल के प्रमोद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के कांति प्रकाश, हरिराम पटवारी, तेरापंथ नवयुवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा, शिक्षक प्रमोद यादव, किशनलाल राजपुरोहित, अखिलेश, सीमा भोजक, हंसराज शर्मा सहित छात्र-छात्रऐ व अभिभावक मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. विकास चौधरी का स्वागत करते हुए लैंग्वेज ट्री के डायरेक्टर राज सर
  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights