Nature Nature

अब आप नहीं डुबेंगे गुमनामियों के अंधेरे में, हुनर सीजन 2 में मिलेगा आपको टैलेंट दिखाने का मौका, जल्दी कीजिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 24 मई 2025, बीकानेर। बीकानेर अभी ग्रीष्म उत्सव – हुनर सीजन 2 की रंगत में है। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय हुनर सीजन 2 में तरह तरह के हुनरबाज़ रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। ये सभी 28 व 29 मई को अपना टैलेंट दिखाएंगे।
रंगत के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि हुनर श्रृंखला का उद्देश्य परंपरागत कलाओं के साथ हर उस टैलेंट को मंच देना है जिनको मंच मिलता ही नहीं है। आजकल नये नये टैलेंट्स देखने को मिल रहे हैं, लेकिन पहचान के अभाव में उन्हें कोई मंच नहीं है। ऐसे में रंगत के हुनर में हर तरह के टैलेंट को आसमान मिल सकता है। बाफना ने बताया कि संस्कृति के लिए काम कर रही मिस मूमल 2023 गरिमा विजय इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर हैं। प्रतियोगिता में सभ्यता-संस्कृति को दूषित करने वाली सामग्री पर पाबंदी रहेगी।
राजकुमारी व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण नॉन स्टेज कैटेगरी व दूसरा चरण स्टेज कैटेगरी की विधाओं में आयोजित होगा। शशिराज गोयल ने बताया कि नॉन स्टेज कैटेगरी की प्रतियोगिता 28 मई की सुबह 8:30 बजे से जूनागढ़ के पीछे स्थित महिला मंडल स्कूल में आयोजित होगी। वहीं स्टेज कैटेगरी की प्रतियोगिता 29 मई की शाम 6:45 बजे से रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित होगी।
पूजा सोनी ने बताया कि हुनरमंदों को प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अब तक बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 7014330731 पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, उम्र, पता व विधा लिखकर वाट्सएप करना होगा। इसी नंबर पर कॉल करके भी संपर्क किया जा सकता है।
हर्षिता शर्मा ने बताया कि पेंटिंग, स्केचिंग, हैंडीक्राफ्ट, सिलाई, बुनाई, फैशन डिजाइनिंग, मेंहदी, रंगोली, मांडणा, हेयर स्टाइल जैसी विधाएं नॉन स्टेज कैटेगरी में शामिल होंगी।इस कैटेगरी में प्रतियोगी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
अर्पिता जैन ने बताया कि स्टेज कैटेगरी में सिंगिंग, डांस, वाद्य यंत्र वादन, एक्टिंग, मिमिक्री, कविता, हास्य, भाषण, नाटक, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, वेशभूषा, बहरूपिया, कठपुतली, स्टोरी टेलिंग, झांकी, शायरी सहित हर प्रकार की मंचीय विधा शामिल की जाएगी। स्टेज कैटेगरी में प्रस्तुति हेतु प्रतिभागी को 2 मिनट का समय दिया जाएगा।
कुशल बाफना ने बताया कि प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में आयोजित होगी। सभी आयु वर्गों में अधिकतम दस-दस उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया जाएगा।
हुनर सीजन 2 की तैयारी में राजकुमारी व्यास, सुनील शर्मा, शशिराज गोयल, पूजा सोनी, कुशल बाफना, कुशाल शर्मा, हर्षिता शर्मा, अर्पिता जैन, एलिश, अविनाश सुथार, आदि लगे हुए हैं।
अगर आप अपना हुनर/टैलेंट दुनिया को दिखाना चाहते हैं तो कुछ मत सोचिए, बस रजिस्ट्रेशन कीजिए।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights