Nature Nature

ओमप्रकाश राठी “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” 2025 से सम्मानित, विद्या गुसांई “शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। महात्मा गांधी की 156वीं जयन्ती के अवसर पर महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” एवं शिक्षक सम्मान 2025 समारोह नागरिक विकास परिषद भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ। श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- समाजसेवी सत्यनारायण बाहेती, विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार पुगलिया, मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानन्द सेवग मंचस्थ रहे । समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था का प्रतिष्ठित 2025 का “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” गांधीवादी विचारधारा को सार्थक करने वाले समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले ओमप्रकाश राठी ( जीव दया गौ शाला समिति ) श्रीडूंगरगढ़ को एवं शिक्षक सम्मान 2025 अपने सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या विद्या गुसांई को प्रशस्तिका, शॉल, प्रतीक चिहन प्रदान कर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान से अलंकृत किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि सत्यनारायण बाहेती ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था समाज एवं राष्ट्र में अच्छे वैचारिक मूल्यों की स्थापना हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है एवं अच्छे व्यक्तियों को प्रजेंट कर समाज को सही सन्देश दिया जा रहा है । विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार पुगलिया ने कहा कि आज समाज में अनेकों बुराइयां व्याप्त है, जरूरत है कि हम महापुरुषों ने विचारों को जन जन तक पहुँचाकर अच्छाइयां स्थापित करें । मुख्यवक्ता गजानन्द सेवग ने गांधी दर्शन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि गांधी ने अपने सिद्धांतों के बल पर विश्व व्यवस्था में बदलाव किया । आज गांधी के सत्य,अहिंसा एवं सदाचार के सिद्धांतो पर चलकर ही विश्व शान्ति कायम की जानी सम्भव है । गाँधी के विचार मानवता के लिए कल्याणकारी है । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था महापुरुषों के विचारों को सार्थक करने वाले कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र एवं समाज मे बदलाव हेतु सतत प्रयत्नशील है । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गांधी के विचारों को सार्थक करने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश राठी जैसा व्यक्तित्व आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है । ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर ही हमे आगे बढ़ना चाहिए । तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे । संस्था सदस्य सत्यदीप ने स्वागत उद्बोधन दिया । सदस्य विजयराज सेवग ने सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों का जीवन परिचय दिया । सदस्य विजय महर्षि ने सम्मान पत्रों का वाचन किया । कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता मुल्तानी मैया की स्मृति में निर्मल कुमार पुगलिया का रहा । कार्यक्रम में श्याम सुन्दर आर्य, रामावतार मूंधड़ा, ओमप्रकाश कलाणी, ओमप्रकाश छंगाणी, थानमल भाटी, जगदीश स्वामी, ललित बाहेती, डालूराम कस्वां, केशरीचन्द सुथार, कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मण सोनी, सन्तोष सोनी, संजय पारीक, राजेश शर्मा, रमेश प्रजापत, सीताराम सींवर, सुरेश भादानी, मालाराम जाखड़, जितेन्द्र सिंधी, अशोक पारीक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया ।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights