Nature Nature

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 को, आमजन ड्राफ्ट, चैक व यूपीआई से जमा करवा सकेंगे सहयोग राशि

Nature

समाचार गढ़, 2 दिसम्बर 2024, बीकानेर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस शनिवार (7 दिसंबर) को मनाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ और ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सुषमा बिस्सा ने सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर गौरव सेनानियों, शहीद वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्रित करने की अपील की है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि आमजन इस सहयोग के लिए दान राशि बीकानेर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के नाम से ड्राफ्ट, चैक व विभाग के यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से राशि जमा करवा सकते हैं। यह दान राशि आयकर अधिनियम 1961 के क्षेत्र 80 G (5)(vi) के अन्तर्गत आयकर से मुक्त है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मातृ भूमि के लिए सशस्त्र बलों द्वारा किए गए योगदान एवं सर्वोच्च बलिदानों के प्रति दायित्व का स्मरण करवाते है। सशस्त्र बल युद्ध और शान्ति के समय भी अतिविशिष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा करते है। दुर्गम परिस्थितियों में युद्ध एवं उग्रवाद से संघर्ष करते हुए वे अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं और बहुत से सैनिक दिव्यांग भी हो जाते है। इनके बलिदान को याद करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights