Nature Nature

ARMY Day पर गुसाईसर बड़ा में ‘संतोष फिटनेस देशी जिम’ का भव्य उद्घाटन

Nature

ARMY Day पर गुसाईसर बड़ा में ‘संतोष फिटनेस देशी जिम’ का भव्य उद्घाटन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ARMY Day के पावन अवसर पर गुसाईसर बड़ा गांव के कानेरा बास में ‘संतोष फिटनेस देशी जिम’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

जिम का उद्घाटन बीकानेर जिले के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर नदीम खान, मोहनराम गोदारा, वेलनेस क्लब जिम के ऑनर नरेंद्र कूकना, गोपाल सारस्वत सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर श्रवण केडली, प्रकाश फिटनेस, बिल्लो शायर, गोविंद फिटनेस, दीनू ब्लॉगर, महेंद्र सिद्ध सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के नारों एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। गांव के वरिष्ठ एवं मोजिज ग्रामीणों ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्रवणराम गोदारा, मनोज गोदारा, सावरमल, कुन्नणाराम मेघवाल, लाखाराम नायक, पटवारी रवि सारस्वत, वीडीओ कालूराम गोदारा, शिवदत्त, मेघाराम, रामनिवास, केशुराम गोदारा, पीके कसवा, घनश्याम गोदारा, बाबूलाल गोदारा, मुमताज खान, गोविंद नायक, सहीराम गोदारा, कालूराम, राकेश फौजी, धनराज नैन, रामनिवास नैन, राजूराम गोदारा, देवाराम मेघवाल, प्रकाश नायक, पूर्णनराम कसवा, तुलछिराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन रेलवे क्षेत्र के नेता सीताराम गोदारा ने किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित व्यायाम एवं फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

जिम संचालक संतोष कुमार गोदारा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि गांव के युवाओं के लिए जिम की सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्होंने “नशा छोड़ो, जिम ज्वाइन करो” का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया तथा अपनी इंस्टाग्राम आईडी Santos_fitness को फॉलो करने की अपील भी की।

समारोह का समापन राष्ट्रहित, स्वास्थ्य जागरूकता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights