Nature Nature

डोटासरा के जन्मदिन पर हरिराम बाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को कराया भोजन

Nature

समाचार गढ़, 1 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खास आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपना घर आश्रम में केक काटा और इंदिरा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन करवाया।

कार्यकर्ता पहले कस्बे के देवनारायण कॉलोनी में स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे। यहां सेवालाभ ले रहे विशेष विमंदितजनों के हाथों से केक कटवाया गया, जिसे डोटासरा के पोस्टर पर खिलाया गया। इस दौरान सभी सेवादारों और आश्रम में उपस्थित विमंदितजनों को मिठाई और केक वितरित किया गया। यह आयोजन खास तौर पर उन निस्वार्थ सेवाभाव से भरे चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए किया गया, जिन्हें जीवन में विशेष देखभाल की जरूरत है।

इसी क्रम में हरिराम बाना के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार स्थित इंदिरा रसोई में दिनभर निशुल्क भोजन सेवा की गई। बाना ने करीब 150 जरूरतमंदों को अपने सहयोग से भोजन कराया, जिससे लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक रही थी। इस सेवा कार्य में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने अपना घर आश्रम और रसोई में अपनी सेवाएं दीं।

इस मौके पर विमल भाटी, कैलाश भादू, रामलाल नाहर, राहुल वाल्मीकि, महेंद्र मोटसरा, विकी प्रजापत, राकेश सारण, जगराम बाना, सहीराम बाना और महावीर गोदारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights