Nature Nature

गोपाष्टमी पर श्रीडूंगरगढ़ में गौशालाओं में श्रद्धापूर्वक मनाया गया पर्व

Nature

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़, 9 नवंबर। कस्बे में गोपाष्टमी के अवसर पर सभी गौशालाओं में गोपाष्टमी पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। धोलिया रोड स्थित जीव दया गौशाला समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह 8:15 बजे भगवान श्री कृष्ण का पूजन और 8:30 बजे गौ पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गौ प्रेमी रमेश पारीक एंड पार्टी खरा ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।
संस्था के संतोष सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, भंवरलाल दूगड़ समेत संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद थे और उन्होंने गो पूजन में भाग लिया। बड़ी संख्या में कस्बे के धर्मप्रेमी, माता-बहनों ने गौशाला पहुंचकर अपनी श्रद्धा अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया और गायों को गुड़, दलिया व खल आदि खिलाकर पुण्य अर्जित किया।
बिग्गा बास स्थित श्री गोपाल गौशाला, कालू बास की गौ माता भंडारा गौशाला, श्री कृष्ण गौशाला संस्था और सांवरिया सेठ गौशाला सहित सभी गौशालाओं में गो पूजन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन पूरे भक्ति-भाव से संपन्न किए गए।

Related Posts

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित सरपंच चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र…

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights