Nature Nature

परिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

Nature

समाचार गढ़, 6 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। लालचंद मेघवाल ने इस अवसर पर कहा, “बाबासाहेब का संविधान, जो सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की भावना पर आधारित है, देशवासियों का सबसे शक्तिशाली औजार है। उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक हैं।” उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्षों और समर्पण का प्रतीक है, और हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ता राकेश गोयल, रामनिवास मेघवाल, अनिल, नोपाराम, रामप्रताप और किशन जोशी ने भी भाग लिया। सभी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए संविधान और समाज में उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। परिषद ने बाबा साहब के संदेश, “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो,” को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहब को शोषितों, वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता तथा संविधान के रचयिता के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

  • Related Posts

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| जिन माता-पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा किया, उन्हीं माता-पिता की अस्थियां…

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights