Nature Nature

आखातीज के दिन मौसम ने खाया पलटा, आसमान से बरसी राहत की बूंदे, किसानों ने बताया अच्छे जमाने का संकेत

Nature

आखातीज के दिन मौसम ने खाया पलटा, आसमान से बरसी राहत की बूंदे, किसानों ने बताया अच्छे जमाने का संकेत

समाचार गढ़, 10 मई, श्रीडूंगरगढ़। आज आखातीज के दिन अचानक मौसम ने करवट लेते हुए आमजन के लिए आसमान से राहत की बूंदे बरसाई। पिछले तीन चार दिनों से गर्मी ने पसीने छुड़ा रखे थे जिसके चलते आमजन के साथ साथ जीव जंतु व्याकुल नजर आ रहे थे। आज सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लेते हुए देखते देखते ही आसमान बादलों से घिर गया था तथा तेज हवाओं के बीच गर्जना शुरू हो गई।आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में हल्की बरसात होने से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। दोपहर बाद श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा सहित कई गांवो में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। बरसात के बाद इन गांवो में मौसम सुहाना हो गया।किसानों ने आज आखातीज के दिन मौसम में बदलाव तथा कई जगह पर हुई हल्की बरसात को अच्छे जमाने का शुभ संकेत बताया है। किसानों ने बताया कि अगर आखातीज के दिन आसमान बादलों से ढका रहे और आसमान से बूंदे बरसे तो अच्छे जमाने का संकेत होता है। ऐसा ही आज आखातीज के दिन देखने को मिल रहा है।फिलहाल आसमान काले बादलों से अटा हुआ है तथा आसमान में तेज गर्जना के साथ हल्की बरसात का दौर जारी है।
दूसरी तरफ आज आखातीज को अबूझ सावा होने के कारण शादी ब्याव में मौसम ने खलल डाल दी है।मौसम के मिजाज को देखते हुए शादी ब्याह वाले घरों में भागदौड़ बढ़ गई है।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में हो रही बरसात। बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना।
आसमान घिरा काले बादलों से किसानों ने बताया अच्छे जमाने का संकेत।
  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights