Nature Nature

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दयानंद विद्या निकेतन में योग, मलखंभ व सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, आग के गोले की रोमांचक प्रस्तुति ने जीता दिल

Nature

समाचार गढ़ 14 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यायाम प्रदर्शन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा योगासन, मलखंभ और रस्से पर संतुलन के अद्भुत प्रदर्शन से हुई, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र महावर ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र का एकमात्र संस्थान है जो शिक्षा के साथ-साथ योग, मलखंभ और खेलों में भी विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रशिक्षण देता है। रोहितास जी ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ योग और खेलों का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पिछली प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय जी, पदम जी गोदारा, नरपत सिंह, पवन जी रणवा, विजेंद्र जी, आनंद जी, वरुण जी, जेठमल जी, चेलाराम जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आग के गोले की रोमांचक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने माहौल में उत्साह और रोमांच भर दिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने सभी अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी कोराजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा।तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को किया जाएगा पुरस्कृत। समाचार गढ़, बीकानेर।…

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights