समाचार-गढ़, 19 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दुसारणां बड़ा के जीएसएस पर शनिवार को पावर ट्रांसफॉर्मरों के जलने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा निगम के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों पर 24 घंटे के भीतर ही जले हुए ट्रांसफॉर्मरों की जगह 2 नये ट्रांसफॉर्मर पहुंच गए है। जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। बिजली संकट के बीच ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद शुक्रवार शाम को दुसारणां के सैंकड़ों ग्रामीण व किसान फरियाद लेकर विधायक महिया के पास पहुंचे थे। जिसके बाद विधायक ने निगम के अधिकारियों को दूरभाष पर कड़े निर्देश देकर दोनों जले ट्रांसफ़ॉर्मर शनिवार तक बदलने हेतु निर्देशित किया था। शनिवार को ट्रांसफ़ॉर्मर के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और डीजे पर विधायक के गानों की धुन पर नाचते-गाते अपना उत्साह जाहिर किया।






















