Nature Nature

श्रावण पूर्णिमा पर ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में हुआ श्रावणी उपाकर्म, भक्तों ने मानसरोवर में किया गण स्नान

Nature

समाचार गढ़, 19 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में आज श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर भव्य श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। प्रात:काल पाठशाला स्थित कैलाश मानसोवर में गण स्नान सम्पन्न हुआ।

मां सरस्वती सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि इस समारोह में प्राचार्य गोविन्द प्रसाद बोहरा और आचार्य रविशंकर दाधीच के सान्निध्य में छात्रों और पूर्व छात्रों ने मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुग्ध, दही, धृत और भस्म से विधिपूर्वक स्नान किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में तर्पण और ऋषि पूजन का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ने उपाकर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे मानसिक शुद्धि और ऊर्जा प्राप्ति का प्रमुख साधन बताया। उन्होंने बताया कि उपाकर्म का वैज्ञानिक आधार है और संस्कृत भाषा को पारंपरिक भारतीय संस्कृति का दर्पण बताते हुए इसे देवत्व प्रदान करने वाली भाषा बताया।

समारोह में सीताराम सारस्वत, पं. कुंजबिहारी, पं. निर्मल पारीक, इंद्रचंद शर्मा, देवकिशन छंगाणी, गोपाल व्यास, आईदान पारीक, श्याम तिवारी, राकेश तिवारी, रणजीत पारीक, अनिल पारीक, राधेश्याम पांडिया, अरविंद पारीक, आनंद राजपुरोहित और शहर के अन्य विद्वत जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights