Nature Nature

बिजली उपभोक्ताओं पर एक बार फिर बड़ा झटका, सरकार ने फ्यूल सरचार्ज का डाला बोझ

Nature

जयपुर. राजस्थान में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं (Electricity consumers) पर एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. सरकार ने उपभोक्ताओं पर फिर फ्यूल सरचार्ज (Fuel surcharge) का बोझ डाल दिया गया है.उपभोक्ता को अगस्त और सितंबर में जारी होने वाले बिल में 24 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त राशि देनी होगी. डिस्कॉम्स ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं. इसके जरिए बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से करीब 350 करोड़ रुपए वसूलेगी. सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में फ्यूल सरचार्ज के रूप में अब तक उपभोक्ताओं पर औसतन 48 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भार आ चुका है.

पिछले वर्ष जुलाई से सितंबर तक फ्यूल खरीद दर में आए अंतर के आधार पर सरचार्ज की गणना की गई है. सरकार की ओर से कुछ माह पहले बिलों में छूट लागू की गई थी. इसमें 50 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ता के बिल शून्य आ रहे हैं. लेकिन अभी इनसे भी सरचार्ज लिया जाएगा. वहीं 15.70 लाख कृषि उपभोक्ताओं की सरचार्ज राशि को सरकार वहन करेगी.

नुकसान की गणना भी इसे चार्ज में शामिल होती है

बिजली विभाग का तर्क है कि बिजली उत्पादन के दौरान जो फ्यूल (ईंधन) की खरीद दर होती है और अनुबंध में जो दर निर्धारित है उनकी अंतर राशि ही फ्यूल सरचार्ज है. इसका निर्धारण कोयला, डीजल और परिवहन खर्च के आधार पर किया जाता है. दूसरी तरफ हकीकत यह है कि ईमानदार बिजली उपभोक्तओं पर इसका सीधा भार पड़ रहा है. क्योंकि बिजली चोरी करने वालों से होने वाली हानि की गणना भी इसी चार्ज में शामिल होती है.​

बिजली छीजत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है

उल्लेखनीय है कि राजस्थान उन राज्यों में शामिल है जहां बिजली सर्वाधिक महंगी है. सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली छीजत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है. पिछले दिनों राजस्थान बिजली संकट के मुहाने पर आ गया था. उसके चलते भीषण गर्मी के समय राजस्थान में गांव-ढाणी से लेकर बड़े शहरों तक में घोषित कटौती करनी पड़ी थी. उसके बाद भी अघोषित कटौती चलती रही थी. अब फ्यूल सरचार्ज के नाम पर करोड़ों उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि देनी होगी. इससे उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बढ़ जायेगा. इससे बढ़ती महंगाई में आम आदमी कमर और टूटेगी

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights