Nature Nature

एक वर्षीय चाकरी हुई सम्पन्न, कृतज्ञ श्रावक- श्राविकाओं ने अभिव्यक्त की मंगल भावना

Nature

समाचार गढ़, 18 फरवरी। श्रीडूंगरगढ़ में आचार्य महाश्रमण की आज्ञानुवर्ती शासनश्री साध्वी कुंथुश्री द्वारा एक वर्ष की सफल और उद्देश्यपरक चाकरी सम्पन्न होने के पश्चात जैन तेरापंथ समाज के श्रद्धालुओं ने भावभीनी मंगल भावना व्यक्त की। नमस्कार महामंत्र के साथ शुरू हुए मंगल भावना समारोह में साध्वी कुंथुश्री ने कहा कि गुरु आज्ञा से हमें श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में वृद्ध और रुग्ण साध्वियों की सेवा को हमारा प्रमुख उद्देश्य बनाया था। इसके साथ ही सभा, तेयुप, महिला मंडल, अणुव्रत समिति और ओसवाल पंचायत सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेकों संघीय और भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए जिससे संघ की प्रभावना हुई। साध्वी कुंथुश्री ने श्रावक- श्राविकाओं के रुंधे स्वरों में उद्गारों को सुनकर कहा कि “बहता पानी निर्मला, पड़ा गंदिला होय। साधु तो रमता भला, दाग न लागै कोय।।”
साध्वी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को हर एक दृष्टि से साताकारी बताते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के श्रावक- श्राविका समाज के हृदय में संघ और संघपति के प्रति अटूट निष्ठा है। साध्वी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं सहित संस्थाओं का नामोल्लेख किया।
समारोह में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री द्वारा प्रेरक उद्बोधन हुआ। साध्वी कुंथुश्री की सहवर्तिनी साध्वी सुमंगला, साध्वी संबोधयशा ने विचारों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी संघप्रभा द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी गई।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्षा सुशीला पुगलिया ने भावों की अभिव्यक्ति दी। तत्पश्चात सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से साध्वी कुंथुश्री के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्ति से परिपूर्ण गीतिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में गीतिका, संभाषण द्वारा विचार व्यक्त करने वालों के क्रम में सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मालू भवन की तरफ से मदनलाल मालू, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, तेरापन्थ महिला मंडल से मोनिका मालू, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी, सीपीएस जोनल ट्रेनर अम्बिका डागा, आरजेएस महिमा दुगड़, तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, तेरापंथ महिला मडंल की पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्याएं, रास्ता सेवा प्रभारी महेंद्र मालू, सुमित बरड़िया, मधु पटावरी, ज्ञानशाला से मधु झाबक ने भावाभिव्यक्ति दी। आभार ज्ञापन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया। संचालन राजू हिरावत ने किया। कार्यक्रम में पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख, अशोक बैद, दीपमाला डागा, मनोज डागा, अमित बोथरा सहित अनेकों श्रद्धालु श्रावक- श्राविकाएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights