Nature Nature

कालू बास के वार्ड 3 में टावर लगाने का विरोध, बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद, हो सकता है तनाव

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 3 में सरकारी विद्यालय के ठीक सामने टावर लगाने के विरोध में मोहल्ले वासियों का जबरदस्त विरोध देखा जा रहा है यहां बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद है और जिओ कंपनी के लग रहे टावर का विरोध कर रहे हैं। मोहल्ले वासी कंपनी द्वारा लाए गए सामान को वापस ले जाने की बात कह रहे हैं।

कंपनी के अधिकारी से बात करने पर वह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे। परिस्थिति को देखते हुए स्थिति तनावपूर्ण लग रही है।

मौहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार के नाम यहां टावर नहीं लगे इसके लिए ज्ञापन भी तैयार कर लिया है और मुख्यमंत्री के नाम फैक्स लगा दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि मोहल्ले में स्थित सरकारी स्कूल तुलसीराम राठी स्कूल के सामने एक घर पर जीओ कम्पनी का टावर लगाया जा रहा है । उक्त स्थान घनी आबादी में स्थित है तथा सरकारी विद्यालय में हमारे बच्चे अध्ययनरत है. उक्त टावर के लगने से हमारे बच्चों को रेडियेशन का खतरा रहेगा । सरकारी स्कूल के पास टावर लगाना कतई उचित नहीं है ।

टावर नहीं लगाने बाबत हमने सम्बन्धित व्यक्तियों को काफी निवेदन किया कि आप आबादी क्षेत्र तथा स्कूल के सामने टावर नही लगा सकते तो वे लोग कहने लगे कि हम तो यही पर लगायेंगे आपसें जो होता है वो करलो। टावर के लगने से हमारे बच्चों तथा हमारा भविष्य खतरे में आ जावेगा । टावर से निकलने वाले रेडियेशन के कारण हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जावेगा।

ज्ञापन में बताया है कि जो व्यक्ति टावर लगा रहे है वो छुट्टी का फायदा उठाते हुए रातो रात लगाने की फिराक में है। टावर को तुरन्त प्रभाव से रूकवाया जावे अन्यथा ये लोग अपने मसूबे में कामयाब हो जायेंगे जिससे हमें अपूर्णिय क्षति होगी।

  • Related Posts

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    समाचार गढ़। भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) मंगलवार, 15 जुलाई से लागू हो गया है। इस समझौते के लागू होने के साथ ही…

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं समाचार गढ़।  भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights