Nature Nature

रामनवमी धर्मयात्रा को लेकर बनी आयोजन समिति, महेश माली अध्यक्ष व मदन सोनी उपाध्यक्ष नियुक्त

Nature

17 मार्च को होगा कार्यालय का उद्घटान

समाचार गढ़, 16 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा रामनवमी के अवसर पर प्रस्तावित धर्मयात्रा को लेकर रविवार को नागरिक विकास परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भंवरलाल दुगड़ व श्याम सुंदर जोशी ने की।

बैठक में आगामी 6 अप्रैल को होने वाली धर्मयात्रा की रूपरेखा तैयार की गई तथा 30 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में महेश माली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं मदन सोनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, बृजलाल तावणियां को धर्मयात्रा संयोजक बनाया गया।

बैठक में मंत्री दीपक सेठिया व संतोष बोहरा ने धर्मयात्रा की संपूर्ण योजना प्रस्तुत की और आयोजन को भव्य व दिव्य रूप देने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष लाल सिंह ने आयोजन समिति का आभार जताया और सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

आयोजन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अब प्रतिदिन कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही, नगर के प्रत्येक वार्ड में बैठकें आयोजित कर वहां 5-5 सदस्यीय टीमें बनाई जाएंगी और वार्ड कार्यकारिणी का गठन कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बैठक में भीखाराम सुथार, मनीष नौलखा, अशोक बैद, अशोक नाई, तिलोक प्रजापत, मुकेश प्रजापत, पुरणमल स्वामी, भूषण कर्वा, कुम्भाराम घिंटाला, रणवीर खिच्ची, विकास वर्मा, लोकेश माली, रामसिंह, विनय दुगड़, जयकिशन बाहेती, रणजीत पारीक, संजय शर्मा, पवन व्यास और गोपाल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कल होगा कार्यालय का उद्घाटन

आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश माली और उपाध्यक्ष मदन सोनी ने जानकारी दी कि धर्मयात्रा आयोजन समिति के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार, 17 मार्च 2025 को सायं 7:15 बजे हाई स्कूल रोड स्थित काला मतवाला ट्रेडिंग के पास किया जाएगा।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights